व्यक्ति रूप, धन, कुल या जन्म से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रामनगर। श्री हरि कृपा आश्रम के संस्थापक एवं श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने बुधवार (आज) उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि संसार में कोई भी व्यक्ति रूप, धन, कुल या जन्म से नहीं अपितु अपने कर्मों से महान बनता है। यदि कुल से महान होते तो रावण जैसा महान कौन होता? रूप से ही महान होते तो अष्टावक्र, भगवान गणेश जी, सुकरात जैसे व्यक्ति कभी महान न बन पाते। कई बार हो सकता है कि वर्तमान मे किसी को देखकर लगे कि इसने तो कोई महान कर्म नहीं किये तो अवश्य पूर्व में किये होंगे अत: हमें महानता के कार्य करने चाहिए तथा स्वयं को कभी महान नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में विनम्रता, सरलता, सादगी व संयम को अपनाना चाहिए। कुछ ऐसा कार्य करना चाहिए कि संसार में लोग हमें याद ही नहीं बल्कि अच्छाई से सदैव याद रखें। बहुत से लोग मर कर भी जिंदा रहते हैं तथा बहुत से जीवित भी मृतक तुल्य जीवन जीते है। किसी का तिरस्कार न करें। जो भी देखे,सुनें या पढे उस पर विचार करें किसी को भी नुकीले व्यंग्य बाण न चुभाए। अर्थात ऐसा कुछ ना बोलें जिससे किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे, किसी का दिल दुखे या प्रेम, एकता, सद्भाव नष्ट हो जाए, अशांति हो जाए, कलह क्लेश या वैमनस्य पैदा हो जाए। हमारे ह्रदय उदार व विशाल होने चाहिए। महाराज श्री के सानिध्य में आज यहां आश्रम में गाँधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भी धूमधाम से मनाई गई।
 
श्री महाराज के दर्शनार्थ एंव दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए लगातार भक्तों का ताँता लगा हुआ है। कल 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक दस दिवसीय विराट धर्म सम्मेलन यज्ञ एवं अनुष्ठान आयोजित होंगे। 3 अक्टूबर को प्रातः 7:00 बजे कलश स्थापना पूजन यज्ञ अनुष्ठान। 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सायं 4:00 से 5:30 बजे तक महाराज श्री के दिव्य प्रवचन होंगे जबकि 12 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रातः6:30 बजे से 8:30 बजे तक व सांय 6:00 बजे से दुर्गा पूजन यज्ञ अनुष्ठान होंगे। 12 अक्टूबर प्रातः 10:00 बजे से रामचरितमानस पाठ का परायण होगा जिसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे तक श्री महाराज जी के दिव्य प्रवचन व 1:00 से 4:00 बजे तक विशाल भंडारा व शाम 5:00 बजे कन्या पूजन होगा।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person becomes great by his deeds A person becomes great not by his looks clan or birth but by his deeds - Sri Hari Chaitanya Mahaprabhu ramnagar news Religious News Swami hari chaitanya mahaprabhu uttarakhand news wealth

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More