पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से ब्यक्ति की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। धारचूला के स्यांकुरी से अपने घर पनियार जुम्मा जा रहे एक व्यक्ति की एलगाड़ के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक के भाई करन सिंह ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को 36 वर्षीय जमन सिंह पुत्र सोबन सिंह पनियार जुम्मा किसी कार्य के लिए स्यांकुरी गए थे। घर वापसी के दौरान एलगाड़ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 20 मीटर खाई में जा गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।कोतवाली धारचूला से एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर उसे धारचूला सीएचसी में लाया गया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को शौप दिया। मृतक के भाई करन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार में एक मात्र कमाऊं सदस्य था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को ठोस मुआवजा दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person died after being hit by a stone that suddenly fell from the hill Accident news pithoragarh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More