देहरादून। जिले के सहिया क्वानू मोटर मार्ग स्थित भूपऊ गमरी रोड पर एक कार करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया लाया गया, जहां से उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र
के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 6 बजे सुनील और उसके दो साथी एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए सहिया क्वानू मोटर मार्ग से भूपऊ गांव जा रहे थे। जैसे ही वे भूपऊ गमरी रोड पर पहुंचे, अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुनील कीमौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो साथी गंभीर रूप से घायल है। ग्रामीणों ने तुरंत तहसील प्रशासन और 108 एंबुलेंस को सूचित करने के बाद राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी सहिया के चिकित्सा अधीक्षक, डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना सुबह करीब आठ बजे प्राप्त हुई थी और तत्काल उपचार शुरू किया गया। मृतक की पहचान सुनील पुत्र आलमू निवासी सैंज के रूप में की गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]