घर में काम कर चुके ब्यक्ति ने करवाई कैबिनेट मंत्री के भाई के घर डकैती

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। डोईवाला में कैबिनेट मंत्री के चचेरे भाई के घर डकैती वहां काम कर चुके एक शातिर ने कराई। वह पूर्व में उनके घर में निर्माण कार्य के दौरान लंबे समय तक रहा। उसे परिवार के लोगों की आवाजाही की पूरी जानकारी थी। उसने पश्चिमी यूपी समेत कई जगहों से अपराधी जुटाकर वारदात कराई।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई डोईवाला में कारोबार करते हैं। शनिवार सुबह वह दुकान पर गए तो दोपहर को घर में छह हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर वारदात की। डकैती के पीड़ित कारोबारी शीशपाल अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में नगदी और गहने जाने की बात कही। उन्होंने डकैती में गया कुल सामान नहीं बताया। कहा कि पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गए सामान का पूरा विवरण बाद में देंगे। इधर पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डकैती कराने वाला लालतप्पड़ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। वह अभी फरार है। कई अन्य लोग भी राडार पर हैं। पुलिस ने घटना में एक दर्जन से ज्यादा संदिग्धों से रविवार को लालतप्पड़ चौकी में सख्त पूछताछ की। उनसे पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

जिले के एसएसपी दलीप सिंह ने बताया कि, डकैती में कई अहम सुराग पुलिस को मिल गए हैं। घटना के खुलासे को एसपी देहात कमलेश उपाध्याय के साथ ही चार सीओ लगाए गए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि चारों सीओ अलग-अलग एंगल पर काम करते हुए अपनी टीम की निगरानी कर रहे हैं। डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने पश्चिमी यूपी और हरिद्वार जिले के देहात क्षेत्र में रविवार को दिनभर दबिश दी। इस दौरान बदमाशों से जुड़े कई संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की। बदमाशों की बाइकों की जानकारी टोल और अन्य कैमरों से जुटाई जा रही है। एक दो दिन में घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A person who worked in the house got robbed at the house of cabinet minister's brother dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More