धामी सरकार के कामकाज पर कांग्रेस विधायक की मुहर, सियासी गलियारों में चर्चा तेज   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

गोपेश्वर। यहां एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ और राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम के लिए पुलिस मैदान में विशाल पंडाल लगाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब बदरीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक लखपत बुटोला को मंच से संबोधन के लिए बुलाया गया तो सभी की नजरें उनके भाषण पर टिक गईं। माना जा रहा था कि विपक्षी विधायक सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन बुटोला के शब्दों ने सभी को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

अपने संबोधन में लखपत बुटोला ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है और उनकी विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने जन-जन तक योजनाओं के पहुंचने और विकास कार्यों को लेकर सरकार की सराहना की। कांग्रेस विधायक के इस रुख ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मुद्दा दे दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

गौरतलब है कि उत्तराखंड में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। कांग्रेस लगातार राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती रही है। वहीं विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव के आरोप भी लगते रहे हैं। ऐसे समय में कांग्रेस विधायक का मुख्यमंत्री के मंच से सरकार की तारीफ करना कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति ने भी इस मामले को और चर्चा में ला दिया है।राजनीतिक जानकार इसे आने वाले समय की सियासी हलचलों से जोड़कर देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने संबोधन के दौरान विधायक लखपत बुटोला के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में भी कई विकास कार्य किए गए हैं और उनकी सरकार ने विकास के मामले में कभी किसी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress MLA approves Dhami government's performance Congress MLA approves work Devbhoomi News Dhami government Gopeshwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad sparks heated debate in political circles uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More