तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 15 वर्षीय छात्र की मौत के साथ ही दो छात्र गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। यहां गुरूवार (आज) सुबह आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

मृतक शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। वह पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता मनोज सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और घर में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार घायल वासु और अक्षय आपस में चचेरे-तहेरे भाई हैं। वासु उदय राजेंद्र इंटर कॉलेज, काशीपुर का छात्र है और उसने उस दिन स्कूल से छुट्टी ली थी। वह अपने दोनों साथियों को स्कूल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

हादसे की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल टैंकर और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 15-year-old student killed A speeding tanker struck three students on their way to school; the accident resulted in the death of a 15-year-old student and left two others critically injured Accident news Devbhoomi News Hindi News kashipur news News from the hills News From the Pahad Speeding tanker Students struck Two students critically injured udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More