देर रात चलती टाटा पंच कार में अचानक लगी आग, चालक ने समय रहते वाहन से उतरकर बचाई अपनी जान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। यहां लामाचौड़ में सोमवार देर रात एक चलती टाटा पंच कार में अचानक आग लग गई। कार सवार चालक ने समय रहते वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार गांधी आश्रम पीपलपोखरा नंबर-1 निवासी करण नेगी अपनी टाटा पंच कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चलते वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल कार को सड़क किनारे खड़ाकिया और बाहर निकलकर सुरक्षित दूरी बना ली।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, हालांकि वाहन पूरी तरह से जल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
दमकल टीम में भुवन चंद्र जोशी, अनुज शर्मा, श्याम सिंह नैनवाल, प्रेम प्रकाश राणा, देवेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A moving Tata Punch car suddenly caught fire late at night; the driver got out of the vehicle in time and saved his life Accident news Haldwani news the driver is safe the moving car turned into a ball of fire uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चलती कार बनी आग का गोला चालक सुरक्षित दुर्घटना न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More