देर रात एक निजी अस्पताल में अचानक लगी आग, स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते सभी को निकाला सुरक्षित बाहर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां रुड़की में देर रात एक निजी अस्पताल मेंअचानक आग लगने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बीएसएम तिराहे के पास स्थित विनय विशाल अस्पताल की है। 

जानकारी के अनुसार आग अस्पताल के फिजियोथेरेपी सेंटर में लगी जिसके बाद धुआं तेजी से पूरे परिसर में फैल गया। इसी दौरान अस्पताल की बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई, जिससे कई जरूरी मेडिकल उपकरण बंद हो गए और स्थिति और गंभीर हो गई।हालात बिगड़ते देख अस्पताल स्टाफ ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।सबसे बड़ी चुनौतीआईसीयू में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना था, लेकिन स्टाफ ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछारों से आग को फैलने से रोका और अस्पताल के बड़े हिस्से को सुरक्षित बचा लिया।आग बुझाने में करीब दो घंटे का समयलगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में फिजियोथेरेपी सेंटर की वायरिंग, फाल सीलिंग, मशीनें, फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख होगया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई और दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और अस्पताल में सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि यह वही अस्पताल है जो कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन संकट को लेकर चर्चा में आया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A fire broke out suddenly in a private hospital late at night everyone was evacuated safely fire accident fire broke out in a private hospital Haridwar/Roorkee News late night incident quick action by the staff the staff took quick action and evacuated everyone safely uttarakhand news आग से दुर्घटना उत्तराखण्ड न्यूज देर रात घटना निजी अस्पताल में लगी आग सभी को निकाला सुरक्षित स्टाफ की त्वरित कार्रवाई हरिद्वार/रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More