केदारनाथ हाईवे पर आज सुबह अचानक हुआ भूस्खलन, यात्रियों ने भाग कर बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर आज सुबह   मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हादसा बेहद डरावना था।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

कई यात्रियों ने वहां से भाग कर जान बचाई। फिलहाल भूस्खलन की वजह से केदारनाथ जा रहे हैं यात्रियों को रोक दिया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कई यात्री जो दूसरी तरफ फंसे हुए थे उनको जंगल के रास्ते से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है। 

बारिश की वजह से प्रदेश के अति संवेदनशी क्षेत्र में लगातार पहाड़ दरक रहे हैं। कई जगह सड़के बंद होने से ज्यादा यातायात बाधित है, तो चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लग रहा है। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास भूस्खलन की वजह से यात्रियों को रोक दिया गया है। वहीं केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का मुनकटिया के पास से रेस्क्यू किया जा रहा है। भूस्खलन की वजह से यात्रा मार्गो की लगातार निगरानी की जा रही है।जिलाप्रशासन रास्तों को खोलने में जुटा हुआ है। जेसीबी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि सड़क को आसानी से खोला जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A sudden landslide occurred on the Kedarnath highway this morning Kedarnath news Landslide on Kedarnath highway passengers safe passengers saved their lives by running away rudraprayag news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज केदारनाथ न्यूज केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन यात्री सुरक्षित रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More