30 वर्षीय युवक को बाघ ने बनाया निवाला, खोजबीन के बाद अधखाया शव हुआ बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

भीमताल। यहां एक बार फिर बाघ के हमले में एक युवक की जान चली गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदयूनी गांव निवासी 30 वर्षीय कमल सिंह बिष्ट मंगलवार शाम घर के पास से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

अगली सुबह ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मिलकर खोज अभियान चलाया। काफी देर तक जंगल में तलाश करने के बाद कमल सिंह बिष्ट का अधखाया शव बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट हुआ कि वह बाघ के हमले का शिकार बने।

इस घटना के बाद परिवार में शोक की लहर के साथ ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बाघ की आवाजाही बढ़ गई है और इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने बताया कि उन्होंने पहले ही अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन समय रहते कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए वन विभाग से तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 30-Year-Old Man Falls Prey to Tiger; Partially Eaten Body Recovered After Search bhimtal news uttarakhand news Youth Dies in Tiger Attack उत्तराखण्ड न्यूज बाघ के हमले में युवक की मौत भीमताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More