देर रात सड़क हादसे में एक कार सवार पर्यटक की मौत के साथ चार लोग गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। गौलापार में नए साल के पहले दिन की देर रात सड़क हादसे में एक कार सवार पर्यटक की मौत हो गई।जबकि उसके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है।हालत नाजुक होने पर एक को निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे का कारण सामने से आ रही पिकअप का गलत साइड आना बताया जा रहा है।कार सवार सभी युवक आपस में दोस्त हैं। जिनका राइस मिल का काम है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पुलिस के मुताबिक रिछा, बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी 25 वर्षीय रिजवान पुत्र इस्लाम के साथ उसके चार अन्य साथी इसरार, मुजाहिद, सनावर और अफजल नए साल पर घूमने के लिए हल्द्वानी आए थे। सभी ने गौलापार के एक बड़े रेस्टोरेंट में खाना खाया। इसके बाद सभी लोग वापस घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान खेड़ा के पास उनकी कर सामने से गलत दिशा में आ रही पिकअप से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप की टक्कर से पर्यटकों की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर गाड़ी के पार्ट्स बिखर गए। हादसे में रिजवान समेत पांचों पर्यटक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां रिजवान को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य की हालत भी नाजुक बनी है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। एक घायल को निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A tourist died and four others were seriously injured in a late-night road accident Accident news Four people seriously injured Haldwani news Late night road accident Tourist dies in accident uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज चार लोग गंभीर रूप से घायल दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में एक कार सवार पर्यटक की मौत देर रात सड़क दुर्घटना हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More