रविवार रात दो मंजिला आवासीय मकान में अचानक आग लगने से नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में बड़कोट क्षेत्र के कोटि गगटाड़ी निवासी शैलेन्द्र चौहान के लसरी तोक स्थित दो मंजिला आवासीय मकान में रविवार की रात अचानक भीषण आग लगने से नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रह रहे लोग किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन मासूम बच्ची आग की चपेट में आ गई और उसे बचाया नहीं जा सका। 

 
आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। 
 
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन न होने के कारण आगजनी की घटनाओं में नुकसान अधिक हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को त्वरित राहत और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A sudden fire broke out in a two-story residential building on Sunday night a two-and-a-half-month-old infant girl died in the fire A two-and-a-half-month-old infant girl of Nepalese origin died in a sudden fire that broke out in a two-story residential building on Sunday night uttarakhand news Uttarkashi news उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज ढाई माह की मासूम बच्ची की जलने से मौत रविवार रात दो मंजिला आवासीय मकान में अचानक लगी आग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More