मुखानी थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के जज फार्म में गुरुवार (आज) सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बेटे की आंखों के सामने उसकी मां ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मां को फंदे पर झूलता देख बेटे की चीखें पूरे इलाके में गूंज उठीं। घटनास्थल से महिला का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी आत्महत्या की पुष्टि की है।

मृतका 44 वर्षीय विमला सती अपने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थीं।गुरुवार सुबह जब बेटा नींद से जागा, तो मां कमरे में नहीं दिखी।तलाश करते हुए वह दूसरे कमरे में पहुंचा, जहां का मंजर देख उसकी दुनिया ही उजड़ गई मां पंखे से लटकी हुई थी।घबराए बेटे की चीखें सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह उसे संभाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
महिला के पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है, “ऐसी जिंदगी से मौत ही बेहतर है, अगर मैं जिंदा रही तो पागल हो जाऊंगी और मैं इस तरह जीना नहीं चाहती।हालात इतने बिगड़ चुके थे कि मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा था।”

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
बताया जा रहा है कि यह परिवार पहले से ही गहरे सदमे में था। बीते वर्ष जून में महिला के पति ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से महिला मानसिक तनाव में थी। गुरुवार (आज) सुबह वह दर्द एक और त्रासदी में बदल गया। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर मानसिक पीड़ा को हम कब गंभीरता से लेंगे। एक मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठ गयाऔर पीछे छोड़ गया कई अनुत्तरित सवाल।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Mukhani police station area suicide news uttarakhand news Woman Commits Suicide by Hanging in Mukhani Police Station Area उत्तराखण्ड न्यूज महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या मुखानी थाना क्षेत्र सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More