हल्द्वानी। उत्तराखण्ड की पैदावार पहाड़ी सब्जी (लिंगुड़ा) खाने से रानीखेत निवासी महिला की मौत का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से थापापुर, नेपाल निवासी मिलन अपनी 23 वर्षीय पत्नी सपना और बच्चों के साथ रानीखेत में मजदूरी करता है। करीब आठ दिन पहले मिलन जंगल से लिंगुड़ा लेकर आया था, जिसे सपना ने पकाया और दोनों ने भोजन में सेवन किया। सब्जी खाने के कुछ समय बाद ही दोनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल रानीखेत के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि घर लौटने के बाद सपना की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। परिजन उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले आए, जहां इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि लिंगुड़ा के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होगी।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सब्जियां, जिनका वर्षों से सेवन किया जाता रहा है, अब जहरीली कैसे हो रही हैं, यह शोध का विषय है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]