कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में एक महिला को बाघ ने बनाया निवाला

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां शुक्रवार (आज) कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में एक महिला बाघ का निवाला बनी है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त ऑपरेशन के बाद महिला का शव बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र ढेला रेंज कार्बेट रामनगर में लगभग 01:30 बजे जंगल में लकड़ी लेने गई महिला सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह नि सांवल्दे प० रामनगर उम्र 65वर्ष पर बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम रवाना कर सर्च अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन में टीमों द्वारा उक्त महिला का शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

एसएसपी नैनीताल और वन विभाग के अधिकारियों द्वारा परिजनों से वार्ता कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर शव पोस्टमार्टम हेतु रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

इस दौरान निदेशक मुख्य वन संरक्षक साकेत बडोला, सहायक निदेशक राहुल मिश्रा, सुमित पांडे सीओ, अमित ग्वासिकोटी एसडीओ, सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक, अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी समेत रामनगर एवं कालाढूंगी पुलिस और ढेला रेंज वन विभाग की टीम मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman killed by a tiger A woman was killed by a tiger in the Dhela range of Corbett Tiger Reserve Dhela range of Corbett Tiger Reserve ramnagar news uttarakhand news Woman killed by tiger उत्तराखण्ड न्यूज एक महिला को बाघ ने बनाया निवाला कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढेला रेंज महिला को बाघ ने बनाया निवाला रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More