मुखानी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज से मिलने आई महिला से छेड़छाड़ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल में बृहस्पतिवार (कल) मरीज से मिलने गई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला केशोर मचाने पर आरोपीअस्पताल से भाग गया। सीसीटीवी से आरोपी की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई है। हालांकि इस मामले में महिला व उसके स्वजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मगर का शहर में यह चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखानी के एक निजी अस्पताल में एक महिला का उपचार चल रहा है। बुधवार की रात महिला की बहन पंजाब से हल्द्वानी आई।अस्पताल में अपनी बहन से मिलने के बाद वह बाहर आने लगी। इसी बीच रिसेप्शन के पास पहले से खड़े एक युवक ने महिला का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़ा हुआ। मामला जब कुछ कांग्रेसियों तक पहुंचा तो कुछ नेता अस्पताल पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। पहले आशंका थी कि अस्पताल के कर्मचारी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी देखे गए तो आरोपी की पहचान टेंपो चालक के रूप में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अस्पताल में देर रात जिस टेंपो में सवार होकर अस्पताल पहुंची थी। उसी के चालक ने छेड़छाड़ की।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान को किया पद से निलंबित 

थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी का कहना हैकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। इस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a private hospital A woman who came to meet a patient in a private hospital in the Mukhani police station area was molested a woman who came to meet a patient was molested Haldwani news Mukhani police station area uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एक प्राइवेट अस्पताल मरीज से मिलने आई महिला से छेड़छाड़ मुखानी थाना क्षेत्र हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने ग्राम प्रधान को किया पद से निलंबित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]

Read More