चारा लेने जंगल गईं महिला को तेंदुए ने हमला कर उतारा मौत के घाट

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। शुक्रवार (आज) धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा क्षेत्र में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं, तभी घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

मृतका की पहचान हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुए ने झपट्टा मारते ही महिला को दबोच लिया और घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। हमले के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर उनका देवर मौके पर पहुंचा। उसने तेंदुए को महिला को ले जाते हुए देखा और शोर मचाकर पत्थर फेंकते हुए उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुआ महिला को जंगल की ओर ले गया।उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की, जहां कुछ ही दूरी पर महिला का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर फॉरेस्ट और प्रशासन की टीमें पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। मृतका को बरगली परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ नैनीताल आकाश गंगवार और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman who went to the forest to collect fodder was attacked and killed by a leopard Leopard attacks and kills her nainital news uttarakhand news Woman goes to forest to collect fodder उत्तराखण्ड न्यूज चारा लेने जंगल गईं महिला तेंदुए ने हमला कर उतारा मौत के घाट नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More