पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ तहसील क्षेत्र के मर्सेली गांव में शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद 60 वर्षीय एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का खून से लथपथ शव दुकान की छत पर नग्न हालत में बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या में शामिल एक युवक और किशोर को हिरासत में ले लिया है।
जिला मुख्यालय से करीब दस किमी दूर बुंगा गांव में 60 वर्षीय राजेन्द्र उर्फ हरीश चन्द्र पटियाल अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर मर्सेली स्थित एक दुकान की छत पर उनका नग्न अवस्था में खून से लथपथ शव मिला।सूचना पर प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लिया। अल्मोड़ा से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि हत्या केआरोप में 35 वर्षीय अर्जुन प्रसाद, निवासी मर्सेली को गिरफ्तार किया है, जबकि 17 वर्षीय एक अन्य किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1), 238 (ए) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]