हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिले उत्तराखंड निवासी युवक और महिला की देर रात उपचार के दौरान मेरठ में हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी युवक और महिला की देर रात उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। दोनों तीन दिन पहले ही अपने घरों से लापता हुए थे और गढ़मुक्तेश्वर पहुंच कर जहर खाया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक और महिला शनिवार देर शाम दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे एक खोखे के पास बदहवास हालत में बेहोश पड़े हुए थे। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जिसके बाद चिकित्सकों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जाहिर करते हुए उन्हें तत्काल मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार रात करीब दस बजे महिला ने दम तोड़ दिया। कुछ ही देर बाद युवक की भी मौत हो गई। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान बबलू (20) पुत्र रामलाल और महिला की पहचान रेखा (32) पत्नी तिजेंद्र सैनी दोनों निवासी दुर्गा कॉलोनी भूरारानी रुद्रपुर जिला ऊधमिसंह नगर के रूप में हुई। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी थे। पुलिस के अनुसार रेखा शादीशुदा और तीन बच्चों की मां थी और बबलू अभी अविवाहित था। इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम तक भी मृतकों का कोई परिजन घटना के संबंध में कोतवाली नहीं आया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man and a woman resident of Uttarakhand found unconscious on the highway died in Meerut during treatment late at night rudrapur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More