ढोकाने वॉटर फॉल में डूबने से दिल्ली से आए युवक की मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल। जिले के सुयालबाड़ी क्षेत्र स्थित ढोकाने वॉटर फॉल में रविवार को दिल्ली से आए 44 वर्षीय युवक अजय आर्य की डूबने से मौत हो गई। वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने आया था।अजय मूल रूप से चौबटिया, रानीखेत का रहने वाला था और इन दिनों दिल्ली में निवास कर रहा था।

जानकारी के अनुसार अजय अपने दोस्त के साथ दिल्ली नंबर की कार से ढोकाने वॉटर फॉल घूमने पहुंचा था। वॉटर फॉल में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और फिर बाहर नहीं निकल सका। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे डूबते देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। रेस्क्यू के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और काफी प्रयासों के बाद अजय को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव
गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी इसी वॉटर फॉल में अल्मोड़ा निवासी एक छात्र की डूबने से जान चली गई थी। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से न तो सुरक्षा के इंतजाम किए गए और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
 
स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से मांग की है कि घटनास्थल पर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाए जाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man who came from Delhi A young man who came from Delhi died due to drowning in Dhokane Waterfall Accident news Dhokane Waterfall died due to drowning nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डूबने से मौत ढोकाने वॉटर फॉल दिल्ली से आया युवक दुर्घटना न्यूज नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More