ओवरटेक के दौरान बाइक के बस के पीछे घुसने से बाइक सवार युवक की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कालाढूंगी । यहां कमोला में गुरुवार (आज) सुबह ओवरटेक करने के दौरान बाइक के असंतुलित होकर बस में पीछे से जा घुसी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, लालकुआं के रावत नगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35), पुत्र दीवान सिंह कार्की, बाइक से रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कालाढूंगी क्षेत्र के कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक करते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बस के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुष्कर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

जांच अधिकारी एसआई तनवीर आलम के अनुसार, पुष्कर सिंह कार्की रामनगर के पास मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे और सुबह अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिससे पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Kaladhungi news uttarakhand news Young Biker Dies After Crashing into Rear of Bus While Overtaking उत्तराखण्ड न्यूज ओवरटेक के दौरान बाइक घुसी बस के पीछे कालाढूंगी न्यूज दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More