मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मानसिक तनाव से जूझ रहे 28 वर्षीय युवक ने ट्रेन केआगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

 

जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी दीप चंद्र ने शुक्रवार शाम बांद्रा एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। मृतक के पिता दयाराम ने बताया कि उनके बेटे का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती के परिजनों ने उसे तीन दिन पहले बुरी तरह पीटा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था।शुक्रवार को जब दीप चंद्र के माता-पिता रुद्रपुर में कोर्ट गए थे, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man suffering from mental stress committed suicide by jumping in front of a train kashipur news udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More