बरात की बस में बच्चों के बीच झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हुई हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। बरात की बस में बच्चों के झगड़े में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले से एक बरात मुजफ्फरनगर गई थी। वापसी में बरात में शामिल शाह आलम और समरदराज पक्ष में मामूली बात पर झगड़ा हो गया। बस में मौजूद लोगों ने झगड़ रहे युवाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। लंढौरा चुंगी के पास शाहआलम पक्ष ने बस से ही अपने अन्य साथियों को झगड़े की सूचना दे दी। जैसे ही बस मंगलौर के पठानपुर में एक निजी स्कूल के पास पहुंची। शाह आलम पक्ष ने समरदराज पक्ष के लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में समरखान, ओवैस, सलमान और समदखान घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने समरखान (22) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ओवैस और समदखान की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि सलमान को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुजफ्फरनगर के शाहआलम, अब्दुल रहमान और फैजू, हापुड़ के साहिल और मंगलौर के गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये सभी मंगलौर में रहकर छोटे-मोटे काम करते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man was stabbed to death A young man was stabbed to death in a fight between children in a wedding procession bus fight between children haridwar news murder news uttarakhand news Wedding procession bus उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक की चाकू से गोदकर हुई हत्या बच्चों के बीच झगड़ा बरात की बस मर्डर न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More