देर रात मिट्टी खनन के विवाद के दौरान चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हुई फायरिंग का मामला अभी शांत नहीं हुआ था, अब काशीपुर के कुंडा क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो पक्षो में मिट्टी खनन के विवाद में मारपीट की घटना के दौरान एक पक्ष से चली गोली में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एलडी भट्ट अस्पातल लाया गया, जहां उसकी हालात गंभीर देखते हुए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पाताल भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस दो संदिग्धों को उठाकर पूछताछ भी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भरतपुर थाना कुण्डा निवासी अनुप सिंह पुत्र कुलवन्त सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की देर रात वह अपने मुंशी जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर को लेकर मिट्टी देखने ग्राम के ही खेत पर भेजा था। इसी बीच जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर पन्नू फार्म तीन अज्ञात ने जोगा सिंह से गाली गलौच करने लगे। विवाद बढ़ता देख जोगा सिंह ने मामले में अनूप को फोनकर जानकारी दी। इस दौरान विवाद कम हाेने के जगह और बढ़ गया। जगरूप सिंह व गुरप्रीत सिंह आपा खो बैठे और अनूप व जोगा सिंह पर फायर झोंक दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  श्री दिव्येश्वर महादेव मंदिर में दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव एवं विराट धर्म सम्मेलन का भव्य शुभारंभ 

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल जोगा सिंह को लेकर सरकारी अस्पताल काशीपुर ले गए। सरकारी अस्पताल के डाक्टरो ने जोगा सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए सहोता अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ 307 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ वीर प्रताप सिंह का कहना है कि मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More