काशीपुर घूमने आया युवक नहाते समय डूबा पानी में, पुलिस ने शुरू की युवक की तलाश  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

काशीपुर। हल्द्वानी से काशीपुर घूमने आए चार युवकों मैं से एक युवक मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास महादेव नहर में नहाते समय पानी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने पुलिस की मदद से नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू करवा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी बनभूलपुरा निवासी चार युवकों छुट्टी पर सेंट्रो कार से काशीपुर घूमने आये थे। इस दौरान मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास महादेव नहर में नहाते समय चार युवकों में से एक युवक कामिल उम्र 18 वर्ष पानी में डूब गया। युवक के डूबने की खबर मिलते ही नहर के पास लोगों का जमावड़ा इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर में डूबे युवक की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक डूबे युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। युवक के परिजनों को उसके दोस्तों ने सूचित कर दिया है। पुलिस डूबे युवक के मित्रों से जानकारी ले रही है। वही मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार युसूफ अली ने अन्य लोगों से आग्रह किया कि वर्तमान में नदी नालों व नहर में पानी का जलस्तर काफी तेज होने की वजह से उनके नजदीक ना जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man who came to visit Kashipur drowned in water while taking a bath kashipur news the police started searching for the young man US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More