पड़ोसी की अत्येष्टि में चित्रशिला घाट आये युवक की गौला नदी में बहने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। पड़ोसी की अत्येष्टि करने चित्रशिला घाट गये  युवक की गौला नदी में नहाते समय बहने से हुई मौत। लाश घटनास्थल से पांच किमी दूर राजपुरा घाट के पास बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी 75 वर्षीय हेमंत आर्य रेलवे विभाग से रिटायर्ड हुए थे। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई थी। शनिवार को दोपहर एक बजे चित्रशिला घाट पर उनकी अंत्येष्टि की जा रही थी। इस बीच अंत्येष्टि में शामिल होने पहुंचा उनका पड़ोसी 37 वर्षीय क्षेत्रपाल पुत्र मुन्ना लाल कई लोगों के साथ नहाने के लिए गौला नदी के किनारे चला गया, मगर पैर फिसलने से वह नदी में बहने लगा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, सूचना मिलते ही मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम पुलिस टीम के साथ पहुंचे और सर्च अभियान शुरू कर दिया। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी भी सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। संयुक्त टीम ने दो घंटे बाद राजपुरा के पास गौला नदी के किनारे शव बरामद किया। नदी में बहे युवक के बड़े भाई जसवंत लाल ने शव की शिनाख्त की। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहनी भी गौला नदी में पहुंच गए थे और पूरे मामले की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

जानकारी के अनुसार मृतक के भाई जसवंत लाल ने बताया कि पड़ोसी की मौत के बाद उन्होंने अंत्येष्टि में आने का मन बनाया था, लेकिन क्षेत्रपाल ने खुद जाने की बात कह दी। क्षेत्रपाल खेतीबाड़ी करता था। उसका एक बेटा व दो बेटियां हैं। बेटा सातवीं, दूसरी बेटी दो व तीसरी नर्सरी में पढ़ती है। उनके भाई का शक है कि अंत्येष्टि के दौरान किसी ने भाई को शराब पिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man was swept away into the Gaula river A young man who came to Chitrashila Ghat to attend his neighbour's funeral died after being swept away into the Gaula river at his neighbour's funeral Chitrashila Ghat Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More