बुआ के घर आए एक युवक की अज्ञात लोगों ने देर रात घर में घुसकर कर दी निर्मम हत्या    

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रानीखेत। अल्मोड़ा जिले की रानीखेत तहसील के दूरस्थ गांव ऐना में शुक्रवार देर रात बुआ के घर आए एक युवक की अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं पर भी हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

पुलिस के अनुसार, गांव सिमोली निवासी 20 वर्षीय सागर पुत्र चंदन पढ़ाई के साथ-साथ सेना में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह कुछ समय के लिए अपनी बुआ जानकी देवी के घर ऐना गांव आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम वह घर पर मौजूद था, तभी कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सागर पर ताबड़तोड़ वार किए। शोर सुनकर घर की महिलाएं बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में सागर की बुआ और परिवार की अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

युवक की हत्या से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man visiting his paternal aunt's house was brutally murdered by unidentified individuals who broke into the home late at night almora news Brutal murder crime news Intrusion late at night murder news ranikhet news Unidentified individuals uttarakhand news Young man visiting paternal aunt's house

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More