खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद के दौरान फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल, पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां खेत की मेड़ को लेकर चल रहे विवाद के दौरान हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले लक्सर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हरिद्वार के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर खुर्द निवासी आबिद की लादपुर कलां गांव में कृषि भूमि है।खेत की मेड़ कोलेकर उसका पड़ोसी किसानों से विवाद चल रहा था।घटना के दिन आबिद के परिवार के तमरेज, परवेज और दानिश खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और विवाद बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

 

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले धारदार हथियारों से हमला किया और इसके बाद देशी तमंचों से कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान एक गोली परवेज की छाती में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल परवेज को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हरिद्वार रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गुलजार की तहरीर पर आरोपियों साबिर, आशू, हारून निवासी हलवाहेड़ी(बहादराबाद) और लादपुर कलां निवासी मुजफ्फर, नाजिम, आसिफ, फरमान व मुर्सलीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a young man was injured in a shooting Case registered against eight accused crime news During a dispute over a field boundary haridwar news One youth injured by gunshot Police have registered a case against eight accused Shooting in a dispute over a field boundary uttarakhand news आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उत्तराखण्ड न्यूज एक युवक गोली लगने से घायल क्राइम न्यूज खेत की मेड़ को लेकर विवाद में फायरिंग हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More