मॉकड्रिल के दौरान हादसा : 17 वर्षीय किशोर की नदी पार करने के दौरान मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल।जिले के बेतालघाट क्षेत्र में गुरुवार को आयोजित आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। मॉकड्रिल देखने के लिए जा रहा 17 वर्षीय किशोर कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और उसे नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  अब भवन मानचित्र के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, 7 से 15 दिन में NOC—डीम्ड मंजूरी की नई व्यवस्था  

बेतालघाट ब्लॉक के शहीद बलवंत सिंह भुजान-बर्धो मोटर मार्ग स्थित काली पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ और अन्य विभागों की ओर से आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। कार्यक्रम के तहत राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा था। इसके लिए राहत शिविर और प्राथमिक उपचार केंद्र भी बनाए गए थे।

सिमलखा गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल सिंह, पुत्र आनंद सिंह, मॉकड्रिल देखने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि कोसी नदी पार करते समय तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में बह गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रांग रूम के बाहर विवाद से गरमाई किच्छा की सियासत, दोनों पक्ष आमने-सामने  

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद एसडीआरएफ की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। रेस्क्यू टीम ने करीब 800 मीटर नीचे तक तलाश अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गरमपानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

किशोर की मौत की खबर मिलते ही सिमलखा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 17 वर्षीय किशोर 17-year-old boy Accident during mock drill Accident during mock drill: 17-year-old boy dies while crossing river; Uttarakhand News Accident news death while crossing river Devbhoomi News Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज नदी पार करने के दौरान मौत नैनीताल न्यूज मॉकड्रिल के दौरान दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More