इंटर्नशिप के लिए ओडिशा से आई युवती की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

“जिस मकान को आशियाना बनाया उसी मकान मालिक के बेटों ने ले ली युवती की जान” 

किच्छा।  इंटर्नशिप के लिए ओडिशा से लालपुर आई युवती की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद लाश को बड़ौर नदी में फेंक दिया। 

युवती के मामा के बेटे की तहरीर के बाद पुलिस ने मकान मालिक के आरोपी बेटों पर हत्या का केस दर्जकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

घर से भविष्य संवारने निकली युवती को क्या पता था कि वो जिस मकान को आशियाना समझ बैठी है, उसी मकान मालिक के बेटे उसकी आबरू लूटने के लिए उसका कत्ल कर देंगे। 

पुलिस के अनुसार नोएडा निवासी ममेरे भाई से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार और हाल में जेकेपुर, रायगढ़ (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय युवती छह माह पहले लालपुर की फैक्ट्री में इंटर्नशिप के लिए आई थी और लालपुर में कामेश्वर सिंह के यहां किराए पर रहती थी। मंगलवार को इंटर्नशिप पूरी होने के बाद वह प्रमाणपत्र और बाकी दस्तावेज लेने दोपहर करीब ढाई बजे कमरे पर लौटी थी। जब ममेरे भाई ने युवती को फोन किया जो बंद मिला। इसके बाद वह दोस्तों के साथ लालपुर आया और बहन के बारे में पूछा। घर पर मकान मालिक के बेटे अमित ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी के सीसीटीवी चेक किए।फुटेज में मंगलवार रात करीब 12 बजे अमित एक अन्य युवक के साथ बाइक पर चादर में लिपेटकर कोई भारी वस्तु ले जाते दिखा। इस पर उसने पुलिस को तहरीर देकर अमित और उसकेभाई सुमित पर हत्या का शक जताया। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अमित की निशानदेही पर युवती का शव लालपुर श्मशान घाट के पीछे बड़ौर नदी से बरामद कर लिया है। आरोपी ने माना कि उसने दुष्कर्म के प्रयास में युवती की गला दबाकर हत्या की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young woman who had come from Odisha for an internship was murdered after an attempted rape A young woman who had come from Odisha for an internship was murdered after an attempted rape; the accused was arrested crime news Kichha news udham singh nagar news uttarakhand news इंटर्नशिप के लिए ओडिशा से आई युवती उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज किच्छा न्यूज क्राइम न्यूज युवती की दुष्कर्म के प्रयास के बाद हत्या

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More