दून अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पुलिस हिरासत में   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

देहरादून। दून अस्पताल में इलाज के लिए आई महिला से यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) विभाग के काउंसलर ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि वह पहले महिला को काउंसलिंग कक्ष में ले गया और वहां कथित जांच के बाद महिला को बेसमेंट में लाया।यहां उसने महिला से कपड़े उतारने के लिए कहा।अपने साथ गलत होता देख महिला चिल्लाई तो लोग इकट्ठा हो गए। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी कर्मचारी को अस्पताल प्रबंधन ने भी हटा दिया है। 

 
जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। स्थानीय निवासी एक महिला का दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह 14 दिन पहले महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की चिकित्सकों से परामर्श और दवाएं लेकर गई थी। महिला के निजी अंग में संक्रमण की बात सामने आई थी। इसके बाद मंगलवार को वह फिर फॉलोअप के लिए आई और जब एसटीआई परामर्शदाता के पास दवाई लेने के लिए पहुंची तो उसने कहा कि निजी अंग में संक्रमण की जांच करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

पीड़िता के मुताबिक इस दौरान बिजली भी चली गई थी। उसने अंधेरे में कपड़े उतारने के लिए कहा। आरोपी कर्मचारी ने बिना ग्लव्स पहने काफी देर तक छेड़खानी की। इसके बाद उसने सही से जांचने के लिए दूसरी जगह चलने के लिए कहा। आरोपी ने महिला को अपने पीछे आने के लिए कहा। आरोप है कि वह महिला को बेसमेंट में ले गया। पीड़िता ने बताया कि उसे पता नहीं चल पा रहा था कि आरोपी उसे कहां लेकर जा रहा है। वह बेसमेंट में पहुंची तो वहां पर चारों तरफ अंधेरा था।वह उसे एक कोने की तरफ ले गया। वह क्षेत्र चारों तरफ से प्लाई से ढका हुआ था। उसने वहां ले जाकर कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद जब महिला असहज हुई तो वह चिल्लाने लगी। आरोपी वहां से भाग गया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। महिला ने फोन कर अपने पति को भी मौके पर बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ रवींद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मामले की जांच महिला सेल को सौंपी गई है। इस तरह के मामले बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। मामले की जांच के बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: accused in police custody Attempted rape at Doon Hospital Attempted rape of a woman who came for treatment at Doon Hospital crime news dehradun news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दून अस्पताल में दुष्कर्म का प्रयास देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More