मकान मालिक पर 45 लाख रुपये बयाना हड़पने का आरोप, तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। मकान के ऐवज में लिया 45 लाख रुपये बयाना हड़पने की फिराक में लगे मकान स्वामी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने पूर्व में भी बयाना वापस करने की दी थी हिदायत। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जसपाल कोहली व मोहमद राशिद मालिक ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा ग्राम रम्पुरा वार्ड नं0 6, किच्छा रोड स्थित एक दुकान व मकान जिस जिसमे भूतल पर एक दुकान व प्रथम तल पर दो कमरें, किचन, लैट्रीन-बाथरूम, लॉबी आदि बनी है को एक करोड़ पैंतालीस लाख रुपये में क्रय करने का इकरारनामा (बयाना) बीती 20 जनवरी को नोटरी अधिवक्ता के समक्ष तहसील सितारगंज में निष्पादित किया था। जिसमें मकान व दुकान मालिक सुधीर कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 भगवान दास गुप्ता, नीतू गुप्ता पत्नी सुधीर कुमार गुप्ता, पीयूष गुप्ता व युवराज गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता के द्वारा अपने हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशानी करते हुए बीस लाख रुपये बतौर बयाना अदा किया था, तथा शेष रकम में से दस लाख रुपये दिनांक 30 जनवरी को एवं पन्द्रह लाख रुपये 28 जनवरी को अदा किये थे। उक्त विक्रेतागण ने कुल पैंतालीस लाख रुपये बतौर एडवांस बयाना प्राप्त करते हुए शेष रकम 6 माह में अदा करने का समय निर्धारित किया था। प्रार्थी जनो के पास शेष रकम की व्यवस्था होने पर प्रार्थीगण उक्त सुधीर कुमार गुप्ता एवं उसके परिवारजनों के पास शेष रकम अदा करने हेतु गये एवं उनसे मकान एवं दुकान का कब्जा प्रार्थीगण के हक में स्थानान्तरित करने के लिये कहा गया तो मकान मालिक सुधीर कुमार गुप्ता एवं उसके परिवारजनों द्वारा उक्त इकरारनामे में लिखित शर्तों के अनुरूप उक्त मकान एवं दुकान का कब्जा प्रार्थीगण के हक में छोड़ने से इंकार कर दिया गया। जिस पर जसपाल कोहली व मोहम्मद राशिद मलिक द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर सुधीर कुमार गुप्ता व परिजनों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की है।  

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सुधीर कुमार गुप्ता एवं उसके परिवारजनों द्वारा धमकी दी गयी है कि अगर प्रार्थीगण द्वारा किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही की गयी तो वह अपने भाई एवं साले जो कि खटीमा में रहते है के द्वारा प्रार्थीगण एवं उनके परिवारजनों को जान माल का नुकसान पहुंचाने के साथ ही झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे। शिकायत कर्ताओं ने उक्त लोगों द्वारा प्रार्थीगण की अमानत में ख्यानत एवं इकरारनामे की शर्तों को मानने से इंकार करने व प्रार्थीगण को मानसिक रूप से प्रताड़ित किये जाने की बात कहीं है। तहरीर अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of grabbing Rs 45 lakh earnest money on the landlord police started investigation on the basis of Tahrir Sitarganj news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More