शासन प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दर्जनों पदाधिकारियों ने लिया भाजपा से इस्तीफा देने का निर्णय 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। शासन प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बरेली रोड के दो ग्राम प्रधानों, दर्जनों भाजपा पदाधिकारियो व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा से इस्तीफा देने का निर्णय लिया हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडवाल गांव में गौशाला बनाए जाने के लिए कई परिवारों की 65 बीघा भूमि को बंजर घोषित करते हुए शासन और प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किए जाने की कार्यवाही चल रही है। जिससे क्षुब्ध होकर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि भाजपा से इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी कई पीढ़ियां इस जमीन में खेती किसानी कर चुकी है। अब प्रशासन द्वारा इसे बंजर घोषित कर उत्पीड़न किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए इस्तीफे में कहा है कि हल्दूचौड़ और बरेली रोड के कई ग्राम प्रधान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी सहित वर्तमान में विभिन्न दायित्व में कार्य कर रहे पदाधिकारी शासन व प्रशासन से खुद को उत्पीड़ित महसूस कर रहे हैं। कई बार उचित फोरम में आवाज उठाने के बाद भी समस्या का हल नहीं मिला तो अब सभी पार्टी कार्यकर्ता संगठन से अलविदा कहने का मन बना चुके हैं। कई जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब उनकी खेती और कृषि ही नहीं बचेगी तो वह फिर पार्टी संगठन में रहकर क्या करेंगे और पार्टी संगठन व सरकार उनकी पूर्णतया मदद नहीं कर रही है, यही वजह है कि क्षुब्ध होकर सभी जनप्रतिनिधियों ने पार्टी संगठन से किनारा करने का मन बना लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

इस्तीफे में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जयपुर बीसा दिनेश आर्य, ग्राम प्रधान गंगापुर कबड़वाल व भाजपा मीडिया प्रभारी ललित सनवाल, पूर्व ग्राम प्रधान खीमानंद कविदयाल, उप प्रधान हेम चंद्र कपिल, पूर्व अध्यक्ष किसान सेवा समिति मोहन सुयाल, पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति राजीव कबड़वाल, पूर्व डायेक्टर नैनीताल दुग्ध संघ लाल सिंह धपौला, भाजपा बूथ अध्यक्ष नीरज कबड़वाल, महेश चंद्र, राहुल सुयाल, राजेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय कबड़वाल, उप प्रधान जयपुर वीसा भूपेश चंद्र कविदयाल, भाजपा कार्यकर्ता महेश चंद्र कबिदयाल, उमेश चंद्र गरवाल, प्रकाश जोशी, दिनेश चंद्र कबड़वाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने हस्ताक्षर किए है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accusing the administration of harassment dozens of officials decided to resign from BJP lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More