बारात सीजन में बड़े डीजे, बड़े-बड़े व्हील लाइटिंग झालर व 10 बजे के बाद DJ बजाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता – डॉ मंजूनाथ टीसी  
 
हल्द्वानी।वर्तमान में चल रहे शादी–विवाह सीजन एवं लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए जाने हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों तथा सभी यातायात निरीक्षकों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।
 
बारात सीजन में अनियमितताओं के कारण जनपद में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे आमजन, विद्यार्थियों तथा बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी नैनीताल ने कड़ाई से नियम लागू करने के निर्देश दिए हैं।
 
जारी मुख्य निर्देश—
 
▶️सभी वेडिंग पॉइंट, बैंक्वेट हॉल एवं वेडिंग आयोजनों पर पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जाएगी।
 
▶️सभी वेडिंग हॉल संचालकों, डीजे संचालकों, बड़े व्हील लाइटिंग झालरों के संचालकों के साथ बैठक आयोजित कर नियमों की जानकारी एवं अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
 
▶️बारात समारोह में पहियों वाले बड़े बड़े लाइटिंग झालर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे, उल्लंघन पर नियमानुसार जफ़्ती की कार्यवाही की जाएगी।
 
▶️केवल हाथ से पकड़कर चलाए जाने वाले लाइटिंग झालर की अनुमति रहेगी।
 
▶️बारात घर/वेन्यू के गेट से बारात की लंबाई अधिकतम 200 मीटर तक ही सीमित रखी जाएगी, जिससे यातायात प्रभावित न हो।
 
▶️बारात समारोह की हेड और टेल को अनुशासित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाएगा।
 
▶️शादी समारोह में सड़कों में हाई-बेस बड़े-बड़े डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
 
▶️स्थानीय जनता, बुजुर्गों की शांति एवं बच्चों की पढ़ाई में बाधा को देखते हुए रात 10:00 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, शिकायत प्राप्त होने पर डीजे नियमानुसार ज़ब्ती की कार्यवाही की जाएगी।
 
▶️सभी संबंधित पुलिस अधिकारी क्षेत्र में होने वाली किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।
 
▶️उक्त निर्देशों का अनुपालन कराने का उत्तरदायित्व स्थानीय थाना व चौकी प्रभारी की होगी।
 
नैनीताल पुलिस की अपील🙏
 
👉नैनीताल पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि— शादी समारोह को सुव्यवस्थित, विनम्र और यातायात नियमों के अनुरूप आयोजित करें।
👉नियमों का पालन कर सभी के लिए सरल, सुरक्षित और सुगम यातायात बनाए रखने में सहयोग करें। 
👉नियमों के उल्लंघन की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 या 112 पर दे सकते हैं।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action will be taken on violation action will be taken on violation of rules Ban on big DJs ban on big DJs/big wheel lighting garlands and playing DJ after 10 pm big wheel lighting garlands and playing DJ after 10 pm in the wedding procession season Nainital Police's instructions due to the wedding procession season Nainital/Haldwani News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही नैनीताल/हल्द्वानी न्यूज बड़े डीजे/बड़े-बड़े व्हील लाइटिंग झालर व 10 बजे के बाद DJ बजाने पर रहेगा प्रतिबंध बारात सीजन के चलते नैनीताल पुलिस के निर्देश

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More