रुद्रपुर। आज दिनांक 18/11/24 टीबी मुक्त अभियान को धरातल पर कार्य करने हेतु मुख्यचिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ जिला क्षय अधिकारी मय टीम के शहरी स्वास्थ्य केंद्र ट्रांजिट कैम्प में पहुंचे। डीटीओ द्वारा सबसे पहले क्षेत्र की आशाओं को सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान संबधित सम्पूर्ण जानकारी दी। डीटीओ उधम सिंह नगर टीबी उन्मूलन के अंतर्गत ग्राउण्ड ज़ीरो में मय टीम के उतरे। शहर के मध्य में स्थित यूपीएचसी में आशाओं से क्षेत्र की जानकारी ली तथा विस्तार से क्षेत्र में एसीएफ किस प्रकार करना है उसकी सम्पूर्ण जानकारी दी।
भारत मे टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्यरत हैं जिसके चलते जिले के मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज शर्मा द्वारा समय समय पर क्षय उन्मुलन हेतु जिले स्तर पर अनेक कार्य करवाते ही रहते है। मुख्यचिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में आज शहर के मध्य हाई रिस्क एरिया में खुद वरिष्ठ जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी पहुँचे और क्षेत्र की आशाओं को प्रशिक्षित किया। डीटीओ डॉ राजेश आर्या ने बताया कि जिले के हाई रिस्क एरिये में विभाग के स्वास्थ्य कर्मी जिसमे आशाएं यूपीएचसी कार्मिक तथा जिला क्षय नियंत्रण केंद्र के सभी फील्ड कर्मचारी घर घर जाकर टीबी के सक्रिय रोगी खोज अभियान चलाएंगे। सक्रिय रोगी खोज अभियान के अंतर्गत समस्त आशाएं फील्ड में जाकर 4-एस स्क्रीनिंग करगें। फोर एस स्क्रीनिंग में जी व्यक्ति में संबंधित लक्षण मिलेगें उन व्यक्तियों का स्पुटम भी लिया जाएगा।
बताते चले कि जिले में अभी भी 3000 के लगभग क्षय रोगी हैं। उक्त रोगियों का इलाज जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में बिलकुल मुफ्त किया जा रहा है। साथ ही उनको अब नवंबर माह से 1000 रुपये प्रति माह निक्षय पोषण के रूप में दिये जाते हैं। सक्रिय रोगी खोज अभियान के अंतर्गत जिला पीएमडीटी समन्वयक नवल किशोर पंडित, सीपीएम डॉ स्वेता दीक्षित, जिला आशा प्रबंधक निधी शर्मा, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शुभम पपनै, राहुल श्रीवास्तव, टीबी हैल्थ विज़िटर विजय वर्मा सहित यूपीएचसी की समस्त कर्मचारी और क्षेत्र की समस्त आशाएं उपस्थित रहे।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]