प्राइवेट वाहन से ढोई जा रही थीं आदि कैलाश यात्रा की सवारियां, एआरटीओ प्रवर्तन ने किया वाहन सीज कर लगाया जुर्माना 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पिथौरागढ़। आदि कैलाश–ॐ पर्वत यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं अवैध वाहन संचालन पर रोक लगाने हेतु परिवहन विभाग पिथौरागढ़ द्वारा गुरुवार तड़के सुबह पिथौरागढ़–आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन पिथौरागढ़ शिवांश कांडपाल के नेतृत्व में प्रवर्तन दल द्वारा यात्रा मार्ग पर संचालित वाहनों की गहन जांच की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली पंजीकरण की एक प्राइवेट एर्टिगा कार यात्रियों को लेकर आदि कैलाश यात्रा पर जाती हुई पाई गई। जांच में वाहन का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया, यात्रियों ने बताया कि उन्होंने टूर ऑपरेटर से 32 हजार में गाड़ी बुक की है, जबकि वाहन के पास वैध कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट नहीं था। जांच के दौरान चालक द्वारा प्रवर्तन टीम को फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी प्रस्तुत किया गया जो कि फोटोशॉप कर के बनाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया गया तथा वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कुल ₹35,000का जुर्माना आरोपित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

अभियान के दौरान एक अन्य वाहन को भी विभिन्न अनियमितताओं के चलते सीज किया गया, जबकि कुल 19वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त बिना हिल एंडोर्स्ड ड्राइविंग लाइसेंस के पर्वतीय मार्गों पर वाहन संचालन करते पाए जाने पर 6 वाहनों के विरुद्ध विशेष रूप से चालान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

प्रवर्तन टीम द्वारा फिटनेस प्रमाणपत्र, टैक्स, परमिट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। एआरटीओ प्रवर्तन श्री शिवांश कांडपाल ने कहा कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए हिल एंडोर्स्ड ड्राइविंग लाइसेंस अत्यंत आवश्यक है तथा बिना निर्धारित योग्यता एवं वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

उन्होंने वाहन संचालकों एवं टूर ऑपरेटर्स को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर केवल वैध अभिलेखों वाले वाहन ही संचालित किए जाएं। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा परिवहन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा यात्रा अवधि के दौरान सघन प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे और प्राइवेट वाहनों में सवारी ले जाते पाए जाने पर वाहन को तत्काल सीज किया जाएगा। इस दौरान मौके पर परिवहन आरक्षी सीमा, अमित, बलदेव और महेंद्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Adi Kailash pilgrims were being transported in a private vehicle; the ARTO (Enforcement) seized the vehicle and imposed a fine ARTO (Enforcement) Action pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एआरटीओ प्रवर्तन की कार्रवाई पिथौरागढ़ न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More