अपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल के न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी किए हैं। दोनों आरोपियों को छह माह की अवधि के लिए जनपद नैनीताल की सीमा से निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर नितिन नवीन की अमर्यादित टिप्पणी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत सात मामले तथा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

वहीं, पूरन सागर पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़, थाना मुखानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के चार मामले दर्ज हैं। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 के तहत भी एक मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनकी गतिविधियों से कानून-व्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की।न्यायालय ने दोनों को छह माह के लिए नैनीताल जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Administration cracks down on criminal activities; two accused banished from the district for six months. Uttarakhand News administrative crackdown Criminal activities externed from the district for six months.   Devbhoomi News Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Two accused अपराधिक गतिविधियां उत्तराखण्ड न्यूज छह माह हेतु जिला बदर दो आरोपी नैनीताल न्यूज प्रशासन का शिकंजा

More Stories

उत्तराखण्ड

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 12 हजार किलो लहन नष्ट करने के साथ ही 125 लीटर कच्ची शराब जब्त

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नैनीताल/रामनगर। अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।   आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल, संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के के कांडपाल के कड़े निर्देशों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का हुआ आकस्मिक निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन पर जहां सूचना विभाग एवं पत्रकारों में शोक की लहर है, वहीं उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी […]

Read More
उत्तराखण्ड

रावत का इस्तीफा बम ! ईडी विवाद के बीच कांग्रेस में बढ़ी हलचल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। रावत के इस अचानक लिए गए फैसले से कांग्रेस के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे […]

Read More