उत्तराखण्ड मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में आंधी, बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट मोड में   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून।उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी, ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिसके बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए श्रद्धालुओं की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाते हुए उन्हें सुरक्षित होल्डिंग स्थलों पर ठहराया जा रहा है।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसी को ध्यान में रखते सोनप्रयाग, गौरीकुंड और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को मौसम सामान्य होने तक यात्रियों की आवाजाही नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन लगातार मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

यात्रा मार्ग पर पुलिस, SDRF, NDRF, DDRF, सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य विभागीय टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। संभावित आपदा की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। मैदानी जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना के चलते येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 8958757335 और 8218326386 जारी किए हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का असर बना रह सकता है। हालांकि इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news putting the administration on alert Uttarakhand Meteorological Department Uttarakhand Meteorological Department has issued a warning of storm and rain in several districts uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड मौसम विभाग ओलावृष्टि और भूस्खलन की चेतावनी कई जिलों में भारी बारिश तेज आंधी देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More