रुड़की। यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेट गांव स्थित नकली पनीर बनाने वाली एक फैक्टरी पर प्रशासन की टीम के द्वारा गुरुवार की देर रात छापा मारा गया है। जहां से प्रशासन की टीम के द्वारा करीब 600 किलो नकली पनीर और करीब 500 किलो नकली पनीर बनाने की सामग्री बरामद करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
दीपावली के त्यौहार को लेकर प्रशासन की टीम भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ पूरी तरह से सतर्क नजर आ रही है। इसी के चलते मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन की टीम के द्वारा नकली पनीर लेकर जा रहे एक वाहन को पकड़ा गया था। प्रशासन की टीम ने इस वाहन से करीब 300 किलो नकली पनीर बरामद किया था। जिसके बाद प्रशासन की टीम के द्वारा उस फैक्ट्री पर छापा मारा गया जहां से इस नकली पनीर को लाया गया था। इस दौरान प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री से करीब 600 किलो नकली पनीर और करीब 500 किलो नकली पनीर बनाने की सामग्री बरामद करी है। साथ ही प्रशासन की टीम ने इस फैक्ट्री से नकली पनीर बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए है। जिसके बाद प्रशासन की टीम के द्वारा लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाली इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही वाली इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम के द्वारा बरामद किए गए नकली पनीर और नकली पनीर बनाने की सामग्री को भी आज नष्ट किया जा रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र ने आज शुक्रवार को करीब 10:00 बजे बातचीत में बताया कि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]