अवैध संचालन पर प्रशासन ने अरमानी गेस्ट हाउस को किया सील

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल।  नैनीताल गाड़ी पड़ाव मल्लीताल में अवैध रूप से गेस्ट हाउस चलाए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह के नेतृत्व में नगर पालिका विद्युत विभाग पर्यटन विभाग जल संस्थान एवं पुलिस की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में अरमानी गेस्ट हाउस सोलर होटल अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। मौके पर संचालक के पास पर्यटन विभाग का पंजीकरण नहीं होना, घरेलू बिजली का कनेक्शन, गेस्ट पंजीका ना होना, कोई भी बिल बुक ना होना पाया गया। अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस में 30 से अधिक विभिन्न व्यक्तियों के पहचान पत्र भी बरामद हुए। अवैध गतिविधियों को रोकने और किसी भी प्रकार के अवैध संचालन से होने वाले अपराध को रोकने के दृष्टिगत गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया है। पर्यटन विभाग द्वारा संबंधित के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है, बिजली विभाग द्वारा भी अवैध कनेक्शन के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा बरामद हुए पहचान पत्र की जांच कर संबंध के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल को दिए गए हैं। निरीक्षण में तहसीलदार नैनीताल मनीषा मरकाना, एस आई दीपक बिष्ट, उपखंड अधिकारी विद्युत, अधिसाशी अधिकारी, नगरपालिका, कनिष्ठ अभियंता और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration sealed Armani Guest House on illegal operation Administration sealed Guest House Armani Guest House nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More