प्रशासन ने नजूल भूमि पर बन रहे व्यावसायिक निर्माण को किया सील

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को रेलवे बाजार के पीछे नजूल भूमि पर बन रहे व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया गया।  नक्शा पास नहीं कराये जाने के चलते एक माह पूर्व हुई थी चालानी कार्रवाई।

जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के निर्देश पर सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने रेलवे लाइन के पीछे संस्कृत महाविद्यालय के पास अनवर उल्लाह सिद्दीकी व फसाहत हुसैन सिद्दीकी के व्यावसायिक निर्माण सील किया। जेई अंकित बोरा ने बताया कि एक माह पहले इस निर्माण को लेकर चालान की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान निर्माण पर रोक लगाने के जारी किए गए नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका जा रहा था। जिसके चलते प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को सील कर दिया। यह निर्माण कार्य 30 गुणा 48 वर्ग फीट क्षेत्र में किया जा रहा था। यह निर्माण नजूल भूमि पर किया जा रहा था। जिसका नक्शा पास कराने के लिए भी प्राधिकरण में कोई आवेदन नहीं किया गया था। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने कहा कि शहर में नजूल भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को किसी भी दशा में अनुमति नहीं दी जाएगी। नजूल भूमि फ्रीहोल्ड होने की स्थिति में ही आवेदन के बाद नक्शा पास कराने की कार्यवाही संपन्न की जाएगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वह नजूल भूमि फ्रीहोल्ड होने पर ही नक्शा पास कराकर निर्माण कार्य कराएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: administration sealed the commercial construction being built of nazul land Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More