बिना मान्यता चल रहे स्कूल को प्रशासन ने किया सील, प्रबंधन पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बिना मान्यता के लामाचौड़ क्षेत्र में चल रहे न्यू हैरिटेज एजुकेशन सोसायटी स्कूल हल्द्वानी को प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को निजी और सरकारी स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

बृहस्पतिवार को कुमाऊं कमिश्नर के जनता दरबार में शिकायत आई कि न्यू हैरिटेज एजुकेशन सोसायटी स्कूल हल्द्वानी बिना मान्यता के चल रहा है। इस पर कमिश्नर रावत ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूल को सील करने के आदेश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजकर स्कूल सील करने में सहयोग मांगा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नायब तहसीलदार युगल पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा को मौके पर भेजा। टीम ने विद्यालय को सील कर दिया। कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि ये मामला 15 अप्रैल 2023 से चल रहा था। कहा कि शिक्षा विभाग ने एक मई 2023 को विद्यालय पर एक लाख का जुर्माना लगाया था। साथ ही 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त अर्थदंड लगाने की संस्तुति की थी। तब से शिक्षा विभाग पत्र-पत्र खेल रहा था। कहा कि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निजी और सरकारी स्कूल में एडमिशन दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration sealed the school running without recognition Haldwani news imposed a fine of Rs 1 lakh on the management Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More