ईजा-बैणी महोत्सव में सम्मानितों को मिले खाने को लेकर प्रशासन ने शुरू की जांच, डीपी नानक के लिए सैम्पल  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। ईजा-बैणी महोत्सव निपट गया लेकिन बासी एवं गुणवत्ता के विपरीत खाने को लेकर प्रशासन ने अब जांच शुरू करी है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने डीपी नानक के संस्थान का सैंपल लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

बताते चलें कि डीपी नानक से ईजा बैणी महोत्सव में महिलाओं के रिफ्रेशमेंट हेतु आलू- पुरी इत्यादि खाद्य प्रदार्थ लिए गए थे, लेकिन उक्त संस्थान द्वारा दिये गए खाद्य प्रदार्थ पर बासी होने एवं दुर्गंध की शिकायत मिली। जिसके क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में डीपी नानक स्वीट्स संस्थान में पहुंची जहां टीम द्वारा बतीसा स्वीट्स और आलू सब्जी के नमूने लिए गए। जिनकी गुणवत्ता की जांच के लिए उन्हें रुद्रपुर स्थित राज्य खाद्य विभाग की लैब में भेजा जाएगा। हालांकि जांच वास्तविक रूप से होगी अथवा सिर्फ दिखावे हेतु होगी इस पर कुछ कहना अभी उचित नहीं, लेकिन इतना तो सच है कि सरकार के सीपा सलाहकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर जनता को बासी खाना खिलाने से भी परहेज नहीं करते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration started investigation regarding the food given to the honorees in Eja-Baini Mahotsav Haldwani news sample for DP Nanak Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]

Read More