देहरादून में जिलाधिकारी के निर्देशन में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।  जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम जोन मोहब्बेवाला से राजपुर रोड़, द्वितीय जोन धूलकोट से कुआंवाला, तृतीय जोन ब्रहमकमल चैक से आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रोसिंग से आईटी पार्क, चतुर्थ जोन ट्रांसपोर्ट नगर से गढ़ी कैंट व आईएसबीटी चैक से रिस्पना पुल, लाल पुल, कारगी चैक, शिमला बाईपास चैक से बड़ोवाला चैक तथा मोहब्बेवाला से राजपुर, पांचवा जोन छः नंबर पुलिया से एयरपोर्ट, महाराणा प्रताप चैक से मालदेवता तथा राजपुर से कुठाल गेट डाईवजन तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

प्रथम जोन में 17 स्थानों, द्वितीय जोन में 22 स्थानों, तृतीय जोन में 8 स्थानों, चतुर्थ जोन में 20 स्थानों तथा पांचवे जोन में 8 चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पहले चरण में चिन्हित 75 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी सोनिका ने अवगत कराया कि जनपद/शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होने की जो समस्या उत्पन्न हो रही है। उसको दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम, यातायात पुलिस, जिला प्रशासन के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त 5 टीमें बनाई गई है, जिनके द्वारा चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि मुख्य सड़क, जंक्शन एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण होने से यातायात बाधित रहने की शिकायतें प्राप्त होती है। जिसके लिए प्रथम चरण में इन्हीं स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है तथा आगे भी अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration's bulldozer on encroachment under the direction of District Magistrate in Dehradun dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More