सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। स्थानीय प्रशासन ने यहां शनिवार (आज) तड़के सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी मजार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

सुबह करीब चार बजे उप जिलाधिकारी रिचा सिंह, तहसीलदार लीना चंद्रा और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी सहित गदरपुर थाने के प्रभारी स्थल पर पहुंचे। इसके बाद पांच बजे प्रशासनिक टीम ने सरकारी बाग में अवैध मजार हटाने की कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल तैनात किया गया। आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई। कार्रवाई सुबह पांच बजे शुरू होकर करीब आठ बजे तक चली।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

प्रशासन ने मजार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और मलबे को ट्रॉली में भरकर साइट से बाहर ले जाया गया। यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।मौके पर काशीपुर आईटीआई, केलाखेड़ा और गदरपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस तैनात रही।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के तहत कीगई है और भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Administration's bulldozer demolishes shrine Gadarpur news Illegal shrine in government garden The administration's bulldozer demolished an illegally constructed shrine in a government garden udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज गदरपुर न्यूज मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर सरकारी बाग में अवैध रूप से बनी मजार

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More