मंडी समिति के बाहर सड़क पर 35 परिवारों द्वारा किए अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। यहां मंडी समिति के बाहर सड़क पर 35 परिवारों द्वारा किए अतिक्रमण को प्रशासन ने बुधवार सुबह हटा दिया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को 26 से 28 अगस्त तक अपना अतिक्रमण हटाने का समय देते हुए मुनादी कराते हुए खुद ही अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। इसके परिणामस्वरूप अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने खुद ही अपने निर्माण हटा दिए। मंगलवार की देर शाम तक अधिकांश लोग अपने अतिक्रमण हटा चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

बुधवार सुबह जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो केवल एक अतिक्रमणकर्ता ही वहां मौजूद था। उसे भी प्रशासन ने हटा दिया। इसके बाद बुलडोजर की मदद से बाकी बचे अतिक्रमण को ध्वस्त कर सड़क को साफ कर दिया गया। इस दौरान पुलिस बल की भारी तैनाती रही, लेकिन किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। नगर पालिका, सिंचाई विभाग, जल संस्थान, लोनिवि और मंडी समिति के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे, जिससे कि कार्रवाई सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 35 families on the road outside Mandi Committee Administration runs JCB Administration's JCB runs on encroachment by 35 families on the road outside Mandi Committee ramnagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More