स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख 5 हजार 405 रुपये की अतिरिक्त राशि वापस कर दी है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत में निजी विद्यालयों की फीस व्यवस्था की जांच कीथी।जांच में 87 विद्यालयों में नियमों के विपरीत शुल्क वसूली सामने आई।इसके बाद संबंधित स्कूलों को अतिरिक्त रकम लौटाने या आगामी फीस में उसका समायोजन करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

विभागीय कार्रवाई के बाद 8 विद्यालयों ने ट्यूशनफीस में कटौती की है। वहीं 39 स्कूलों में परीक्षा शुल्क कम किया गया है। इसके अलावा 15 निजी विद्यालयों ने पंजीकरण शुल्क को घटाकर न्यूनतम किया या पूरी तरह समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

जांच के दौरान टीसी शुल्क को लेकर भी कई स्कूलों की मनमानी सामने आई। सरकारी निर्धारित शुल्क महज एक रुपये होने के बावजूद कुछ विद्यालय अभिभावकों से 100 से 1,000 रुपये तक वसूल रहे थे।विभागीय सख्ती के बाद अब टीसी शुल्क एक रुपये कर दिया गया है। अतिरिक्त वसूली गई रकम लौटाने या फीस में समायोजित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी रंजीत सिंह नेगी ने कहा कि जिन विद्यालयों ने अभी तक अतिरिक्त शुल्क वापस नहीं किया है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

उन्होंने कहा कि अभिभावकों से मनमाने शुल्क की वसूली किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। निजी विद्यालयों से संबंधित शिकायतें ceonainital11@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 39 lakh rupees are returned 39 लाख लौटे Administrative crackdown on schools' arbitrary practices: ₹39 lakh refunded administrative pressure is on them Devbhoomi News Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad Schools are arbitrary TC fee is only Rs 1 TC fee reduced to just ₹1; Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज टीसी शुल्क सिर्फ 1 रुपया नैनीताल न्यूज प्रशानिक शिकंजा स्कूलों की मनमानी

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More