पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर ली आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। गौलापार के कुँवरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई।पत्नी से विवाद के बाद ठेकेदार ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान कमलेश बेलवाल (40 वर्ष) के रूप में हुई है। 

 
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद कमलेश ने यह आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

 
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाइसेंसी रिवॉल्वर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After a dispute with his wife Haldwani news suicide news the contractor committed suicide by shooting himself with his licensed revolver the contractor husband shot himself with a revolver uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज पत्नी से विवाद पर ठेकेदार पति  ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More