कांग्रेस में पांच लोकसभा सीटों के लिए 26 नामों को बाहर करने के बाद अब 16 दावेदार मैदान में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी जोरों पर है। एक ओर सत्ताधारी भाजपा ने अपने पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस की एक भी लिस्ट अभी नहीं आयी है। ऐसे में कांग्रेस कौन सी सीट से किसे लड़ायेगी यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। भाजपा ने उत्तराखंड में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि दो सीटों पर होने अभी बाकि है। वहीं कांग्रेस में अभी मंथन चल रहा है। जल्द लिस्ट जारी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

कांग्रेस में पांच लोकसभा सीटों के लिए 42 दावेदार शामिल थे, जिसमें से स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक चर्चा के बाद 26 नामों को बाहर कर दिया गया है। इसके बाद अब पांचों सीटों पर पैनल में 16 नाम शामिल हैं। इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। जसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगी। खास बात यह है कि इसमें चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करने वाले दिग्गजों के नाम भी हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से पैनल केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, सदस्य नीरज डांगी, यशोमति ठाकुर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

बैठक में हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा सीट पर टिकट के लिए दावा करने वाले दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया गया। पैनल में अल्मोड़ा से यशपाल आर्य, टिहरी से प्रीतम सिंह के नाम भी शामिल हैं। जबकि हरिद्वार सीट से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का नाम भी है। हालांकि यशपाल और प्रीतम चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन पैनल में नाम से माना जा रहा कि पार्टी हाईकमान इन दिग्गजों पर ही दांव लगा सकती है। फिलहाल गहन विचार विमर्श के बाद 16 दावेदारों में से 5 प्रत्याशी घोषित किये जायेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After excluding 26 names for five Lok Sabha seats in Congress congress news dehradun news Lok sabha elections now 16 contenders are in the fray Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More