वन विकास निगम के डिपो में लाखों रुपए घोटाले में चार कर्मचारियों के बाद अब ठेकेदारों के खिलाफ हुई कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वन विकास निगम ने कर्मचारियों से मिली भगत कर लालकुआं वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लाखों रुपए की लकड़ी नीलामी घोटाले के मामले में चार कर्मचारियों पर गाज गिरने के बाद अब घपला करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि लकड़ी बिक्री घोटाला में गड़बड़ी पाए जाने के बाद मुख्यालय के निर्देश के बाद डिपो नंबर पांच और डिपो नंबर चार का ऑडिट कराया जा रहा है। जहां पाया गया कि 15 ठेकेदार कर्मचारियों की मिलीभगत से घपलाकर नीलामी की गई लड़कियों के बिक्री में घोटाला किया है। ऐसे में 15 ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको ब्लैकलिस्टेड करने के साथ ही इन ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में डिपो नंबर चार का ऑडिट कराया गया है जहां कुछ अनियमिताएं सामने आई है। अभी पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा की किस तरह का घपला हुआ है।उन्होंने कहा कि डिपो नंबर पांच में अगस्त माह में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का प्रकरण सामने आया था जहां चार कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और मुकदमे की की कार्रवाई पूर्व में की गई है। डिपो की ऑडिट कराई जा रही है संभावना जताई जा रही है कि घपले की राशि और बढ़ सकती है। वन विकास निगम के डिपो नंबर पांच का ऑडिट होना बाकी है ऑडिट होने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितने रुपए का घपला हुआ है। घोटाले प्रकरण में जो भी लोग दोषी शामिल होंगे उनके खिलाफ विभागीय सख्त से सख्तकार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After four employees involved in scam of lakhs of rupees in Forest Development Corporation depot Haldwani news now action taken against contractors Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More